फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Executive Engineer saw the work in the electrical workshop

अधिशासी अभियंता आगरा ने विद्युत कार्यशाला में देखा कार्य

Thu, 23 Sep 2021 07:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Executive Engineer saw the work in the electrical workshop
मैनपुरी। शहर के पॉवर हाउस स्थित विद्युत कार्यशाला का अधिशासी अभियंता (आगरा जोन) ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सही किए जा रहे परिवर्तकों की गुणवत्ता चेक की। प्रतिमाह खराब होने वाले ट्रांसफार्मर और सही होने वाले ट्रांसफार्मर के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

डीवीवीएनएल कार्यशाला के अधिशासी अभियंता (आगरा जोन) सतेंद्र पाल सिंह ने पॉवर हाउस स्थित कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक अभियंता दीपचंद से ट्रांसफार्मर मरम्मत के बारे में जानकारी की। ट्रांसफार्मर मरम्मत की गुणवत्ता को चेक किया। ऑयल के रखरखाव की स्थित और टेस्टिंग के बारे में जानकारी ली। अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्हें बताया गया कि जिले में प्रतिमाह दो सौ ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। इसके सापेक्ष कार्यशाला में प्रतिमाह पांच सौ ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जा रही है। तीन सौ अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत होने से दूसरे जिलों को आपूर्ति की जा रही है। इस पर उन्होंने कार्यशाला के स्टाफ को बधाई दी। अवर अभियंता कार्यशाला मनोज कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
13 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर
विद्युत चोरी रोको अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एसडीओ दिलीप भारती और अवर अभियंता जयदयाल शाक्य ने टीम के साथ बरनाहल क्षेत्र में बिजली चेकिंग की। उन्होंने बरनाहल में सात, प्रहलादपुर में तीन, पैरार शाह में दो और निवहरा में एक घर में बिजली चोरी पकड़ी। कुल 13 लोगों के विरुद्घ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में टीजी-2 अशोक कुमार, अरुण कुमार, लाइनमैन मनोज, संजय, कुल्दीप, छविराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed