फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   excise department against liquor mafia in kasganj

बाराबंकी कांड के बाद कासगंज में आबकारी विभाग की कार्रवाई तेज, शराब माफिया में खलबली

Wed, 29 May 2019 10:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 May 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
excise department against liquor mafia in kasganj
अवैध शराब के बार कोड की जांच करते आवकारी निरीक्षक - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी शराब कांड के बाद कासगंज जिले में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी विभाग ने जिले भर में अभियान शुरू कर दिया है। विभाग शराब की बोतलों पर लगे बार कोड को स्कैन करा रहा है। 
विज्ञापन

 
कोतवाली पुलिस ने रविवार को सैलई रोड से स्टीकर बदल कर लाई गई गैर प्रांतीय शराब का खेप पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप गया। इसके बाद आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी विभाग जिले भर में जांच में जुटा है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



पता किया जा रहा है कि अवैध शराब की तस्करी कौन कर रहा है? इसकी खपत कहां हो रही है? आबकारी टीम ने अंग्रेजी और देसी शराब के गोदामों की जांच की। यहां बोतल और क्वार्टर पर लगे होलोग्राम से बार कोड की जांच की गई। 

फरार आरोपी कुलदीप और आशीष की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने सीओ आईपी सिंह के नेतृत्व में दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी को लगाई हैं। एटा में भी पुलिस दबिश देने पहुंची।

इस संबंध में आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शराब की दुकानों की जांच हो जा रही है। कई दुकानों से नमूने संकलित कर लिए हैं। गोदामों पर भी स्टॉक की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed