{"_id":"6a0145dea6228ee675042288","slug":"exams-conducted-at-blacklisted-centers-despite-cancellation-orders-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा विवि में गजब का खेल, सामूहिक नकल की शिकायत के बाद जो सेंटर हुए निरस्त; वहीं फिर करा दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा विवि में गजब का खेल, सामूहिक नकल की शिकायत के बाद जो सेंटर हुए निरस्त; वहीं फिर करा दी परीक्षा
Mon, 11 May 2026 08:28 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 11 May 2026 08:28 AM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नकल और अनियमितताओं के आरोप में तीन परीक्षा केंद्र निरस्त किए थे, लेकिन अगले ही दिन उन्हीं केंद्रों पर परीक्षा करा दी गई। इस मामले ने विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सामूहिक नकल और अनियमितताओं की रिपोर्ट मिलने के बाद जिन तीन परीक्षा केंद्रों को विश्वविद्यालय ने निरस्त कर दिया था, अगले ही दिन उन्हीं केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करा दी गई।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बृहस्पतिवार को सुरेश चंद्र शर्मा डिग्री कॉलेज जगनेर, राम हरी महाविद्यालय, खेरागढ़ और संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जगनेर के परीक्षा केंद्र को निरस्त करने का आदेश दिया था। सचल दल की रिपोर्ट में बोल-बोलकर नकल कराने, सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण कक्ष से लिंक न होना और परीक्षा कक्षों में अव्यवस्था जैसी गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था। इन केंद्रों की परीक्षाएं सुरेश चंद सिंघल मेमोरियल महाविद्यालय, जगनेर में कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को परीक्षा नए केंद्र पर नहीं बल्कि पुराने केंद्रों पर ही परीक्षार्थियों को बैठाकर कराई गई। छात्रों के प्रवेशपत्रों में भी गड़बड़ी सामने आई। प्रवेशपत्रों में नए परीक्षा केंद्र का नाम अपडेट नहीं किया गया। विश्वविद्यालय ने नकल रोकने के लिए सख्ती और पारदर्शिता के दावे किए थे, लेकिन निरस्त केंद्रों पर ही परीक्षा आयोजित होने से व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों और अभिभावकों में भी इसे लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच करेंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रवेशपत्रों में तकनीकी चूक के कारण अपडेट नहीं हुआ होगा।