फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Examinee arrested for cheating using a mobile phone during UPTET.

Agra News: यूपी टीईटी में मोबाइल फोन से नकल करते परीक्षार्थी गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Examinee arrested for cheating using a mobile phone during UPTET.
आगरा। यूपी टीईटी में शुक्रवार को पहली पाली में रत्न मुनि जैन इंटर काॅलेज में मोबाइल फोन से नकल करते परीक्षार्थी को पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्था की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूपी टीईटी का दूसरा दिन था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच हुई। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि इटावा की फ्रेंडस काॅलोनी निवासी शुभम कुमार लोहामंडी थाने के सामने स्थित रत्न मुनि जैन इंटर काॅलेज में परीक्षा देने आया था। वह कपड़ों में मोबाइल छिपाकर कक्ष तक पहुंच गया। इसके बाद पेपर आने पर नकल कर रहा था। कक्ष निरीक्षक ने उसे नकल करते हुए पकड़ लिया। इस पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर परीक्षा अधिनियम में कार्रवाई की गई। आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed