फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   examination department will be shifted to Chhalesar from university Paliwal campus in Agra

DBRAU Agra: विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर से हटेगा परीक्षा विभाग, छलेसर में होगा शिफ्ट

Thu, 08 Sep 2022 05:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 05:51 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस स्थित नए भवन में परीक्षा विभाग को स्थानांतरित करने की तैयारी है। माना जा रहा है कि परीक्षा परिणाम बनाने वाली एजेंसी पर निगरानी के लिए यह पहल की गई है। 

विज्ञापन
examination department will be shifted to Chhalesar from university Paliwal campus in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर से परीक्षा विभाग हटाए जाने की तैयारी है। इसे छलेसर परिसर में स्थापित किया जाएगा। यहां पर ही परीक्षा परिणाम तैयार करने वाली एजेंसी का कार्यालय भी है। इससे इसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। परीक्षा संबंधी कार्य भी तेजी से संपन्न कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

 
प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने बताया कि अभी परीक्षा विभाग मुख्य परिसर में है। इससे यहां पर अंकतालिका, डिग्री में गड़बड़ी समेत अन्य परीक्षा संबंधी कार्यों के लिए आवेदन यहीं आते हैं। जबकि परीक्षा संबंधी कार्य करने वाली एजेंसी का कार्यालय छलेसर परिसर में है। ऐसे में परीक्षा विभाग को वहां एक इमारत में शिफ्ट करेंगे, इसके लिए नई इमारत भी बन चुकी है। इससे परीक्षा संबंधी कार्य तेजी से किए जा सकेंगे, एजेंसी की क्रियाकलापों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

एसबीस कॉलेज की सीसी टीवी कैमरे फुटेज तलब 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मथुरा फालोन के एसबीएस कॉलेज में नकल कराने के मामले की जांच समिति ने जांच शुरू कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पर्यवेक्षक और नियंत्रण कक्ष से गोपनीय रिपोर्ट में नकल और गड़बड़ी की शिकायत पर केएमआई के निदेशक प्रो. यूसी शर्मा और गृह विज्ञान संस्थान की प्रो. अर्चना सिंह जांच कर रहे हैं। नियंत्रण कक्ष के सीसी टीवी कैमरे के फुटेज देखने के बाद आगे की जांच बढ़ेगी, समिति ने फुटेज तलब की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed