फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   exam results of Dr. Bhimrao Ambedkar University show students first fail then pass in Agra

यह कैसा परिणाम: विवि के छात्रों को पहले फेल...फिर किया गया पास, परीक्षा नियंत्रक बोले- जांचा जा रहा रिकार्ड

Thu, 03 Aug 2023 09:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 09:46 AM IST
सार

आगरा में विवि के छात्रों के परिक्षा परिणाम में त्रुटियां नजर आई हैं। यहां पहले छात्रों को फेल फिर बाद में पास दिखाया गया। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि किसी भी छात्र का अहित नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
exam results of Dr. Bhimrao Ambedkar University show students first fail then pass in Agra
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा का गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की आवासीय इकाई के समाज विज्ञान संस्थान के समाज कार्य और समाजशास्त्र विभाग के कुछ विद्यार्थियों के परिणाम में त्रुटियां सामने आई हैं। पढ़ाई में अच्छे विद्यार्थियों को एमएसडब्ल्यू और एमए समाजशास्त्र में फेल दिखा दिया गया। आपत्ति दर्ज कराने के बाद इन्हें पास किया गया।

विज्ञापन


एमए समाजशास्त्र के विद्यार्थी मुकुल कुमार ने यूजीसी नेट जेआरएफ में सफलता अर्जित की है। पहले उन्हें तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में पॉलिटिकल सोशियोलॉजी में पहले फेल किया गया। बाद में पास दिखाया गया। इसी तरह एमएसडब्ल्यू के कई अच्छे विद्यार्थियों को फेल दिखा दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ छात्रों के परिणाम में त्रुटियां हुई हैं। इनका रिकार्ड दिखवाया जा रहा है। सभी का परिणाम ठीक कराए जाएंगे। विद्यार्थियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही सब ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed