फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   exam on 8 november

लर्निग आउटकम परीक्षा में भाग लेंगे पचास हजार अभ्यर्थी, तैयारियां पूरी

Wed, 06 Nov 2019 10:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
exam on 8 november
मैनपुरी। आठ नवंबर को होने वाली लर्निंग आउट कम परीक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर जिले में तैयारियां की जा रही हैं। 1505 परीक्षा केंद्रों के लिए 1505 पर्यवेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। कक्षा पांच से आठ तक के 50635 परीक्षार्थी इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए शासन के निर्देश पर लर्निंग आउट कम परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा आठ नवंबर को होगी। शासन के निर्देश पर परीक्षा की निगरानी स्वयं जिलाधिकारी कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा की निगरानी के लिए दो समितियों का गठन किया है। जिला स्तर पर जिला समिति निगरानी करेगी। तहसील स्तर पर यूपी बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर उपजिलाधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्ति किए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बुधवार को प्राचार्य डायट की देखरेख में डायट से खंड शिक्षाधिकारियों को प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सभी खंड शिक्षाधिकारी डायट पहुंचकर प्रश्नपत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें। प्राचार्य ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारियों की निगरानी में ही प्रश्न पत्र केंद्रों पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लर्निंग कम आउट परीक्षा की निगरानी के लिए जिले को छह जोन में बांटा गया है। उपजिलाधिकारियों को जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सभी 1505 पर्यवेक्षकों को आज खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण दोपहर 12 से दो बजे तक चलेगा।

परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्यवेक्षकों को आज प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुए उन्हें भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारी जिलाधिकारी की देखरेख में की जा रही है।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed