{"_id":"5f8735038ebc3e9bd50620ec","slug":"exam-mainpuri-news-agr463704189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों पर कल से शुरू होगी बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों पर कल से शुरू होगी बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएड सत्र 2018-2020 अंतिम वर्ष की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही हैं। जिले के 46 कॉलेजों की परीक्षाओं के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1027 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षाओं के लिए जिले में श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज, आरसी महिला डिग्री कॉलेज और नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज पर 13 कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है। आरसी महिला डिग्री कॉलेज पर 17 कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है। नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव पर 16 कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शेरपाल सिंह ने बताया कि बीएड सत्र 2018-2020 अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 15 अक्तूबर से शुरू होकर 20 अक्तूबर चलेंगी। परीक्षा मध्याह्न 12 बजे से अपरान्ह दो बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को नोडल केंद्र पर परीक्षा के लिए निर्धारित समय से 45 मिनट पूर्व पहुंचना अनिवार्य है। सभी परीक्षार्थी मास्क लगाकर आएंगे।