{"_id":"5f5a642a8ebc3e611474a3c6","slug":"exam-mainpuri-news-agr458741867","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए नोडल केंद्रों पर पहुंचे प्रश्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए नोडल केंद्रों पर पहुंचे प्रश्रपत्र
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की छूटी परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रहीं हैं। जिले के सभी चार नोडल केंद्रों पर परीक्षाओं के लिए प्रश्रपत्र और उत्तर पत्रक पहुंच चुके थे। सभी 44 केंद्रों पर भी परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
केंद्रों पर 81 कॉलेजों के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, आरसी महिला डिग्री कॉलेज और नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव को नोडल केंद्र बनाया गया है।
चारों नोडल केंद्रों पर बृहस्पतिवार को परीक्षाओं के लिए उत्तर पत्रक और प्रश्रपत्र पहुंच गए। नोडल अधिकारियों ने नोडल केंद्र के साथ ही परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सभी केंद्रों को सैनिटाइज कराए जाने के साथ अन्य व्यवस्थाएं बृहस्पतिवार को ही पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने पहली बार तैयारियों के लिए भेजा एडवांस फंड
कोविड-19 की व्यवस्थाओं को देखते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को बचाव कार्य के लिए फंड भी उपलब्ध करा दिया। उप कुलपति ने नोडल अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि कोविड से संबंधित नियमों के पालन के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की जाए।