{"_id":"5ead8dea8ebc3e90602ab083","slug":"exam-kasganj-news-agr44020222","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मई शुरू होगा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मई शुरू होगा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को शासन से हरी झंडी मिल गई है। मूल्यांकन केंद्रों के प्रधानाचार्यों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश जारी कर दिए है। अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
जिले में हाईस्कूल की 1 लाख 92 हजार 341 और इंटरमीडिएट की 7 लाख 9 हजार 386 उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए भेजा है। लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से मूल्यांकन कार्य बंद है। अब शासन ने पांच मई से फिर से मूल्यांकन शुरू कराने का निर्णय लिया है।
मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही खुफिया विभाग भी सर्विलांस से नजर रखेगा। सीसीटीवी कैमरे की नजर में मूल्यांकन कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेंगी व्यवस्थाए
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे शिक्षक व कर्मी
प्रतिदिन मूल्यांकन केंद्र कराए जाएंगे सैनिटाइज
परीक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों को मास्क व ग्लब्स पहनना होगा अनिवार्य
मूल्यांकन केंद्रों पर हैंडवॉश व पेपर नैपकिन होना अनिवार्य
कोरोना बचाव से संबंधित बैनर पोस्टर लगेंगे
प्रत्येक शिक्षक व कर्मी को मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप रखना होगा
प्रत्येक परीक्षक के मध्य रखी जाएगी दो मीटर की दूरी
उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए दिशा निर्देश मिलने के बाद विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 25 मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा किया जाएगा। आरएसएस राजपूत, जिला विद्यालय निरीक्षक