{"_id":"6224ecba21e4b62565779725","slug":"ex-prime-minister-of-israel-ehud-barak-visits-taj-mahal-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने पत्नी संग निहारा ताज, विजिटर बुक में लिखा- शाश्वत प्यार के इस पवित्र मंदिर में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने पत्नी संग निहारा ताज, विजिटर बुक में लिखा- शाश्वत प्यार के इस पवित्र मंदिर में...
Sun, 06 Mar 2022 10:47 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:47 PM IST
सार
ताजमहल का रविवार को करीब 25 हजार पर्यटकों ने दीदार किया। सुबह से देर शाम तक दोनों गेटों पर पर्यटकों की कतारें लगी रहीं। आगरा किले पर भी पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक और उनकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक ने रविवार की सुबह पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। तकरीबन डेढ़ घंटे की विजिट के दौरान उन्होंने ताज की पच्चीकारी और इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। सुबह 10 बजे पत्नी के साथ एहुद बराक ने ताजमहल में प्रवेश किया। उन्होंने सेंट्रल टैंक और मुख्य गुंबद पर भी तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान गाइड से उन्होंने ताज की पच्चीकारी, मीनारों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ताज के इतिहास में भी खासी रुचि दिखाई। विजिटर बुक में उन्होंने हिब्रू भाषा में अपना संदेश लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘शाश्वत प्यार के इस पवित्र मंदिर में सबसे अच्छे से अच्छा बनने में भगवान हमारी सहायता करें।’
विज्ञापन
25 हजार पर्यटकों ने किया दीदार
ताजमहल का रविवार को करीब 25 हजार पर्यटकों ने दीदार किया। सुबह से देर शाम तक दोनों गेटों पर पर्यटकों की कतारें लगी रहीं। आगरा किले पर भी पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की बंदिशों के खत्म होने के बाद ताज पर देसी विदेशी पर्यटकों के पहुंच रहे हैं। पर्यटन सीजन समाप्ति की ओर है, लेकिन ताज की दीवानगी कम नहीं हुई है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने के बाद भी ताज पर वीकेंड में 25 से 30 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। रविवार को पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर पूरे दिन भीड़ रही। गेट पर वाई फाई की सुविधा में भी दोपहर दो से तीन बजे तक व्यवधान रहा। इससे पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी। आगरा किला पर पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
स्मारक पर्यटक
ताज 24927
किला 5273
एत्माद्दौला: 460
महताब बाग 340
सिकंदरा 1166
मरियम टूम 74
सीकरी 959