फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ex chairman self ignation warning bhogaun medical collage

पूर्व चेयरमैन ने किया मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह का एलान

Fri, 30 Sep 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:39 PM IST
सार

डॉ. मनोज दीक्षित ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पत्नी ने एलान किया है कि अगर मेडिकल कॉलेज भोगांव में नहीं बना तो वह लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेंगी। इसके बाद मार्च 2020 में सबसे पहले प्रशासन ने भोगांव के रुई गांव के पास स्थित उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद और फिर ग्रामसभा अहिरवा के गांव नगला लऊ में स्थित जमीन का सर्वे करके प्रस्ताव शासन को भेजा था। भोगांव विधानसभा के लोग चाहते हैं कि मेडिकल कॉलेज उनके क्षेत्र में बने।मेडिकल कॉलेज बहाना, चुनाव है निशानाभोगांव की पूर्व चेयरमैन उपमा दीक्षित और उनके पति मेडिकल कॉलेज भोगांव में बनाए जाने की मांग सबसे आगे होकर कर रहे हैं।

विज्ञापन
ex chairman self ignation warning bhogaun medical collage
0एमएनपी-23-भोगांव में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में बोलते मनोज दीक्षित - फोटो : MAINPURI

विस्तार

मैनपुरी। मेडिकल कॉलेज की घोषणा के साथ ही जिले में विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का प्रयास है कि मेडिकल कॉलेज शहर के पास बने। वहीं, भोगांव के बाशिंदे चाहते हैं कि निर्माण भोगांव विधानसभा क्षेत्र में हो। पूर्व चेयरमैन उपमा दीक्षित मेडिकल कॉलेज को भोगांव में बनाए जाने की पहल कर रही हैं। उन्होंने एलान कर दिया कि मेडिकल कॉलेज का भोगांव क्षेत्र में निर्माण नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह कर लेंगी।
विज्ञापन

शासन ने जिले में मेडिकल कॉलेज की घोषणा कर दी है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने घोषणा कर दी है कि मेडिकल कॉलेज शहर के सटे गांव नौनेर के पास बनेगा। इसके बाद से भोगांव के लोग मेडिकल कॉलेज को भोगांव विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। भोगांव नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन उपमा दीक्षित इस संबंध में डीएम को भी ज्ञापन सौंप चुकी हैं। बृहस्पतिवार रात पूर्व चेयरमैन व उनके पति डॉ. मनोज दीक्षित ने भोगांव में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

डॉ. मनोज दीक्षित ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पत्नी ने एलान किया है कि अगर मेडिकल कॉलेज भोगांव में नहीं बना तो वह लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करेंगी। उन्होंने कहा कि भोगांव से आगरा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, इटावा आदि काफी दूरी पर स्थित हैं। गांव के लोगों के लिए किसी भी प्रकार की उच्चस्तरीय मेडिकल व्यवस्था नहीं है। मेडिकल कॉलेज भोगांव विधानसभा क्षेत्र में बनेगा तो आम जनता को लाभ के साथ ही रोजगार भी मिलेगा। हस्ताक्षर अभियान के दौरान डॉ. हर्ष दीक्षित, आशीष पाठक, जलज सक्सेना, शैलेश सक्सेना, सुघर सिंह कठेरिया, संजीव राजपूत, संजू दीक्षित, मुकेश अग्निहोत्री, राजीव पांडेय, संजय शर्मा, अर्पित शर्मा, रजनीश शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है विवाद की वजह
जनवरी 2020 में तत्कालीन आबकारी मंत्री एवं वर्तमान में भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भोगांव विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मांग की थी। इसके बाद मार्च 2020 में सबसे पहले प्रशासन ने भोगांव के रुई गांव के पास स्थित उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद और फिर ग्रामसभा अहिरवा के गांव नगला लऊ में स्थित जमीन का सर्वे करके प्रस्ताव शासन को भेजा था। वर्तमान में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मेडिकल कॉलेज के लिए पहल कर रहे हैं। अब प्रशासन ने शहर के सटे गांव नौनेर के पास जगह का सर्वे करके प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। भोगांव विधानसभा के लोग चाहते हैं कि मेडिकल कॉलेज उनके क्षेत्र में बने।

मेडिकल कॉलेज बहाना, चुनाव है निशाना
भोगांव की पूर्व चेयरमैन उपमा दीक्षित और उनके पति मेडिकल कॉलेज भोगांव में बनाए जाने की मांग सबसे आगे होकर कर रहे हैं। चर्चा है कि मेडिकल कॉलेज तो बहाना है, उनका चुनाव आगामी निकाय चुनाव पर है। क्यों कि उपमा दीक्षित इस बार भी नगर पंचायत से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed