फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every student of UP board from class 9 to 12 will have to create an e-mail id

आगरा: यूपी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को बनानी होगी ई-मेल आईडी, पढ़ें जरूरी दिशा-निर्देश  

Wed, 04 May 2022 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 01:40 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी और  शिक्षकों को ई-मेल आईडी  बनानी होगी। 15 मई तक इसकी पूरी जानकारी मांगी गई है।
 

विज्ञापन
Every student of UP board from class 9 to 12 will have to create an e-mail id
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12 के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई-मेल आईडी बनवाई जाएगी। विद्यालयों को इसके लिए 15 मई तक का समय दिया गया है। विद्यार्थियों और शिक्षकों से जुड़ी माध्यमिक शिक्षा परिषद और विभागीय सूचनाएं सीधे इनके पास ई-मेल के माध्यम से पहुंचेगी।

विज्ञापन

 
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल के मुताबिक विद्यालयों से जुटाई गई सूचना के मुताबिक 30 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों के पास पहले से ई-मेल आईडी है, जो विद्यार्थी रह गए हैं, उनकी ई-मेल आईडी बनवानी है। जिला विद्यालय निरीक्षकों को सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


शिक्षा में तकनीकी को दिया जा रहा बढ़ावा 

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि ई-मेल आईडी मांगे जाने के पीछे शिक्षकों और विद्यार्थियों से सीधा संवाद करना है। शिक्षा में तकनीकी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट हिंदी के मूल्यांकन में आएगी तेजी

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की कॉपियों के मूल्यांकन में अब कुछ तेजी आ जाएगी। हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले 11 अर्ह शिक्षक इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए रिलीव कर दिए गए हैं।  मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल के निर्देश पर जिस मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा था, उसके उपनियंत्रक ने 11 अर्ह परीक्षकों को इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए रिलीव किया है। 

72 परीक्षक किए गए नियुक्त

परीक्षकों के नाम इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की कॉपियों का मूल्यांकन करा रहे उपनियंत्रक को भेज दी है। इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए बोर्ड स्तर से 72 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं, इनमें से महज 11 परीक्षकों ने अभी तक उपस्थिति दर्ज कराई है। उप नियंत्रक की ओर से 12 परीक्षकों को अपने स्तर से नियुक्त किया गया। अब 11 और परीक्षकों के मिलने से संख्या 34 हो गई है। हिंदी के कॉपियों के मूल्यांकन में तेजी आ जाएगी। इसका मूल्यांकन कार्य अभी तक पिछड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed