फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every second building in Housing Development colonies violates rules.

Agra News: आवास विकास की काॅलोनियों में हर दूसरे भवन में नियमों का उल्लंघन

Mon, 20 Apr 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Every second building in Housing Development colonies violates rules.
आगरा। आवास विकास परिषद की कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर निर्माण नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। उच्चतम न्यायालय की सख्ती के बाद परिषद ने अवैध निर्माण का सर्वे शुरू किया तो उसमें हर दूसरे भवन में नियमों का उल्लंघन मिला है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार अब तक करीब पांच हजार भवन मिले हैं, जिनमें सेट बैक एरिया छोड़ने से लेकर कई अन्य तरह की अनियमितताएं मिली हैं। लंबे समय से निर्माण कार्यों की निगरानी में अनदेखी की वजह से अब परिषद के अधिकारियों के लिए निर्माण को नियमानुसार करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश के बाद से ही आवास विकास सक्रिय है। पिछले एक हफ्ते में करीब 1500 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं दो दर्जन पर सीलिंग व आंशिक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। परिषद ने कार्रवाई को आगे बढ़ाने से पहले अवैध निर्माण व नियम तोड़ने वालों को चिह्नित करना शुरू किया तो वह हैरान रह गए। हर दूसरे भवन में नियमों का उल्लंघन मिला। फिलहाल सर्वे में आए इस तथ्य के बाद परिषद के अधिकारियों ने अब उन भवनों को चिह्नित करना शुरू किया है जिनका पूरी तरह से व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है। आंशिक या मिक्स संपत्तियों को अगले चरण में जुर्माना लगाकर कार्रवाई की रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई भवन स्वामियों ने समन शुल्क जमा कर निर्माण को नियमित कराने के लिए भी आवेदन कर रखा है। ऐसे में उन आवेदकों के आवेदनों को भी चिह्नित किया जा रहा है ताकि परिषद के फैसले तक उनपर कार्रवाई न की जाए। अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि आवास विकास की सभी कॉलोनियों का चरणबद्ध तरीके से सर्वे कराया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed