फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every home toilet campaign from 29th

Agra News: हर घर शौचालय अभियान 29 से

Sat, 20 Jul 2024 05:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Every home toilet campaign from 29th
कासगंज। बिना शौचालय वाले परिवारों को लाभ देकर ओडीएफ वाले गांवों को ओडीएफ प्लस किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण स्वच्छता मिशन के अंतर्गत पंचायत राज विभाग अभियान चलाकर ऐसे परिवार तलाश किए जाएंगे, जिनके मकान में शौचालय नहीं हैं। यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पंचायती राज विभाग द्वारा हर घर शौचालय के संकल्प पूरा करने के लिए 29 जुलाई से 18 अगस्त तक 21 दिन का अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन किया जाएगा। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक की एक टीम का गठन किया जाएगा। वहीं पंचायत भवन में दो दिवसीय कैंप भी लगाया जाएगा और जिन्हें शौचालय का लाभ नहीं मिला हैं उनका ऑन लाइन आवेदन होगा। द्वितीय चरण में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव की घोषणा के साथ पात्रों की सूची एडीओ पंचायत के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी जाएगी। अभियान के तृतीय सप्ताह में अनुमोदन एवं धनराशि हस्तांतरण पात्रों के खातों में किया जाएगा। शौचालय के लिए प्रेरित करने का दायित्व ग्राम पंचायत एवं ग्राम प्रधान का रहेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ओडीएफ गांवों को ओडीएफ प्लस करने के लिए जिन परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं उन्हें संतृप्त करने के लिए अभियान 29 जुलाई से शुरु हो रहा है। तीन चरणों में यह अभियान पूर्ण होगा। - ,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed