फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every drop of crisis in Yamuna crossing, protest with empty utensils

Agra News: यमुनापार में बूंद-बूंद का संकट, खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 20 Mar 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Every drop of crisis in Yamuna crossing, protest with empty utensils
आगरा। गर्मी शुरू हो गई है। यमुना पार क्षेत्र में बूंद-बूंद का संकट पसरा है। तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। ओवरहैड टैंक की सफाई के कारण एक लाख से अधिक आबादी पानी को तरस रही है। विरोध में बृहस्पतिवार को इस्लाम नगर में महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कराई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। टेढ़ी बगिया, इस्लाम नगर, भगवती बाग, राधे नगर, नरायच और प्रकाश नगर समेत कई क्षेत्रों के लोग पेयजल किल्लत से त्रस्त होकर बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। खाली बर्तन लेकर जलकल विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर करीब 3 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष विरोध में शामिल हुए। टेढ़ी बगिया और इस्लाम नगर में लोगों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर विरोध जताया। महिलाओं ने हाथों में खाली बाल्टियां लेकर प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। लोगों का कहना है कि यमुनापार में जल संकट वर्षों से बना हुआ है। इस बार स्थिति और गंभीर हो गई है। करीब एक लाख से अधिक आबादी पानी के लिए जूझ रही है।
विज्ञापन


महंगे दाम पर खरीद रहे पानी
लोगों को महंगे दामों पर टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है। सरकारी टैंकरों की व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नजर आती है। इस्लाम नगर निवासी मीरा देवी ने बताया कि पाइपलाइन के बावजूद नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। टेढ़ी बगिया निवासी कृष्णा ठाकुर ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे हैं। अब परिवार की आय का बड़ा हिस्सा पानी खरीदने में खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

अब सुचारू रूप से होगी जलापूर्ति
सहायक अभियंता मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी से पहले हर वर्ष टंकियों की सफाई की जाती है। दो दिन से सफाई के कारण जलापूर्ति बंद थी, जो अब पूरी हो चुकी है। अब जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed