फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every child of India will say Jai Jai Shri Ram

Agra News: भारत का बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा

Thu, 19 Feb 2026 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Every child of India will say Jai Jai Shri Ram
नुनिहाई में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित, उमड़ी श्रद्धालु व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
विज्ञापन

- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन
आगरा। यमुनापार क्षेत्र के नुनिहाई में बुधवार को महान हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। हर तरफ एक ही गूंज भारत के बच्चा-बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा। इसके बाद मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक मानस मर्मज्ञ एवं अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दुर्गा वाहिनी की संयोजिका रीना शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज को जातिगत भेदभाव छोड़कर एकजुट होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश अग्रवाल एवं निशा सिंघल ने की। उन्होंने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे हिंदू सम्मेलनों का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना और अत्याचारों के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाना है। इस अवसर पर आरएसएस के विभाग प्रचारक रोहित, महंत गोपी गुरु, मोहित सक्सेना, पदम गौतम, जिला प्रचारक सचिन, अनुज चौहान, नमित चौहान, सुभाष सारस्वत, ऋृषि, ओमप्रकाश, यामसुंदर, मंगल सिंह चौहान, अरुण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed