फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   event company owner Rs 2.5 crore fraud with people in agra

लोगों के 2.5 करोड़ रुपये लेकर ईवेंट कंपनी का संचालक फरार, व्यापार और बीसी में लगाई थी रकम

Mon, 02 Sep 2019 01:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Sep 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
event company owner Rs 2.5 crore fraud with people in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के बल्केश्वर निवासी एक ईवेंट कंपनी संचालक पर आरोप है कि वो लोगों के 2.5 करोड़ से ज्यादा रुपये लेकर फरार हो गया है। यह रकम लोगों से बीसी और व्यापार में लगाने के लिए जमा कराई गई थी। 15 लोगों ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बल्केश्वर के ईवेंट कंपनी संचालक का घर के पास ही दफ्तर था। क्षेत्र के 15 व्यापारियों ने तहरीर में आरोप लगाया कि ईवेंट कंपनी के संचालक ने व्यापार में लगाने के लिए रकम ली थी। वो बीसी भी चलाता था। मगर, 26 अगस्त को अचानक घर से फरार हो गया।
विज्ञापन


सिंगी गली, छत्ता निवासी विशाल तिवारी ने बताया कि जब लोग पूछताछ करने उसके घर गए तो भाई और पिता मिले। उन्होंने सही जवाब नहीं दिया। दो दिन बाद घर से बेदखल करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। पीड़ित लोगों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई करोड़ से ज्यादा की देनदारी

सभी लोग आरोपी के साथ व्यापार करते थे। उन पर 165000 रुपये निकल रहे हैं। संचालक पर लोगों के ढाई करोड़ से ज्यादा की देनदारी है। मगर, रकम देने का समय आने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर ले ली है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। तहरीर में 15 लोगों के नाम हैं। इसमें 60 लाख रुपये की रकम दर्शाई गई है।

लोगों को चेक दिए

फोटोग्राफी व्यापारी राजुल का कहना है कि उनके 160000 रुपये आरोपी पर हैं। रुपये के बदले में उसने चेक दिया था, जो बाउंस हो गया है। कई और लोगों को दिए चेक बाउंस हो गए हैं। आरोपी पर तकरीबन लोगों के ढाई से तीन लाख रुपये हैं।

पहले भी भाग चुके हैं जालसाज

- शाहगंज में करोड़ो लेकर सराफ परिवार सहित फरार हो गया था। इस पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद सराफ को गिरफ्तार भी किया था।
- सिकंदरा से बीसी (लॉटरी) के नाम पर कई लोगों से रकम जमा करके संचालक फरार हो गया था। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया था।
- सदर क्षेत्र से भी एक बीसी संचालक फरार हुआ था। पीड़ितों ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed