फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Evening water supply disrupted across half the city

Agra News: आधे शहर मेें ठप रही शाम की पानी सप्लाई

Mon, 28 Sep 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Evening water supply disrupted across half the city
आगरा। वाटर वर्क्स स्थित जलकल मुख्यालय में रविवार शाम विद्युत फॉल्ट के कारण एक फेस उड़ गया। इसके बाद कमला नगर से जीवनी मंडी, ताजगंज समेत आधे शहर में रविवार शाम पानी नहीं आया। तीन घंटे पंप बंद रहने से सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने दावा किया है कि रविवार रात में सप्लाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि टोरेंट पावर का एक फेस बंद हो गया था। टोरेंट से सूचना मिलने पर पता चला कि मेट्रो कार्य के दौरान हाईटेंशन की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक पंप बंद रहे। रात में पंप चलाए हैं। वाटर वर्क्स पर 204 एमएलडी जल शोधन क्षमता है। इससे करीब 20 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई होती है। रविवार शाम कमला नगर, बल्केश्वर, जीवनी मंडी, गधा पाड़ा, बालूगंज, ताजगंज समेत 100 से ज्यादा इलाकों में लोगों को पानी के लिए दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed