फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even semester exams in April-May forms to be filled by 30 March

Agra University: अप्रैल-मई में सम सेमेस्टर परीक्षाएं, 30 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म; नोट कर लें ये तारीखें

Sat, 29 Mar 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 09:43 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चार अप्रैल तक आपत्तियां आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राचार्य दाखिल कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Even semester exams in April-May forms to be filled by 30 March
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया। बिना तारीख के तय किए गए कार्यक्रम और पाठ्यक्रम के जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम में पाली और अंतराल बताया गया है। इस परीक्षा कार्यक्रम पर 4 अप्रैल तक आपत्तियां आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राचार्य दाखिल कर सकते हैं। कॉलेजों के प्राचार्यों से पूरे कार्यक्रम पर सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन


आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय अप्रैल-मई में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा कराने वाला है। स्नातक स्तर के बीए, बीएससी और बीकॉम के द्वितीय, चतुर्थ और छष्ठम सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे। वहीं, परास्नातक स्तर के एमए, एमएससी और एमकॉम के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे। विवि ने परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों के फॉर्म भरवाने को बैच बनाने के लिए 30 मार्च तक का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: सपा सांसद के घर कराया हमला...कौन है ओकेंद्र राणा, जिसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन



 

एक ही पाली में कई प्रश्नपत्र तो नहीं
विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इसके जरिए कॉलेज और छात्रों को बताया गया है कि पाठ्यक्रम में प्रश्नपत्र किस पाली में और किसने अंतराल के साथ होंगे। इसी टेंटेटिव कैलेंडर पर विवि की ओर से सुझाव और आपत्ति मांगी गई हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम में यदि किसी परीक्षार्थी का एक से अधिक प्रश्नपत्र एक पाली में है या फिर कोई प्रश्नपत्र परीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने से छूट गया हो। इसके साथ ही कोई विसंगति रह गई हो तो प्रमाण सहित प्राचार्य आपत्ति, प्रत्यावेदन 4 अप्रैल तक विवि की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर दर्ज करा सकते हैं। ताकि उसका निस्तारण कराया जा सके, निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रत्यावेदनों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: करणी सेना ने जिन सपा सांसद घर किया हमला, उनके बेटे के खिलाफ भी तहरीर; लगाए गए ये आरोप


 

आगरा कॉलेज प्राचार्य ने कुलपति से की मुलाकात
आगरा कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने शुक्रवार सुबह आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी से मुलाकात की। उन्होंने कॉलेज की व्यवस्थाओं में किए जाने वाले बदलाव और छात्र हित के कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed