{"_id":"305430a28b08bfc85f687f3e8c6c64f2","slug":"eve-teser-beated-in-jawala-talkies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाला टाकीज में मनचले की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाला टाकीज में मनचले की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Wed, 10 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
जयपुर हाउस स्थित ज्वाला टाकीज मेें मंगलवार रात करीब नौ बजे छेड़छाड़ पर बवाल होते-होते बचा। लोहामंडी के एक युवक ने दूसरे समुदाय की महिला के साथ छेड़खानी की थी। इस पर सिनेमाघर के स्टाफ ने उसकी पिटाई कर दी। उसने फोन करके अपने 15-20 साथियों को बुला लिया। ये लोग मारपीट पर उतारू हो गए लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई। मनचले को हिरासत में ले लिया गया।
सिनेमाघर के मैनेजर चांद ने बताया कि दो महिलाएं अपने परिवार के साथ फिल्म देखने आई थीं। लोहामंडी का युवक फैमिली बॉक्स मे उनके पास बैठने की जिद कर रहा था। उसे रोका गया तो हंगामा करने लगा। इसके बाद उसने छेड़खानी की। उसे रोका गया तो उसने अपने साथी बुला लिए। उधर, पुलिस ने बताया कि उसे हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है।
बवाली गिरफ्तार
लोहामंडी थाना पुलिस ने सैयदपाड़ा बवाल मामले में सलमान नाम के आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसे पुलिस पर किए गए हमले में नामजद किया गया था।