फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eve teasing with girl in Sangam Express

चलती ट्रेन में युवती के साथ 'शर्मनाक' हरकत, ट्वीट के एक घंटे बाद सक्रिय हुई पुलिस

Wed, 27 Nov 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with girl in Sangam Express
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस में रविवार की रात चार युवकों द्वारा मुरादाबाद की एक युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती ने मामले की जानकारी अपने एक रिश्तेदार को दी। 
विज्ञापन


रिश्तेदार ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री सहित रेल प्रशासन को टैग करते हुए घटना की शिकायत की। शिकायत करने के एक घंटे बाद रेलवे पुलिस सक्रिय हुई। बाद में जीआरपी ने बताया कि सीट को लेकर विवाद था।  
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले की युवती के अनुसार वो लखनऊ जाने के लिए संगम एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुई थी। उस बोगी में चार युवक बैठे हुए थे। आरोप है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। रास्ते में वो अश्लील इशारे करने लगे। जब युवती ने इसका विरोध किया तो छेड़खानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती दूसरी ट्रेन से रवाना हुई लखनऊ

युवती ने इस मामले की जानकारी मुरादाबाद निवासी अपने एक रिश्तेदार को दी। रिश्तेदार ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री सहित रेल प्रशासन को ट्वीट कर मदद मांगी। मगर एक घंटे तक कोई जवाब नहीं आया। ट्रेन के रात 11:30 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचते ही युवती दूसरी ट्रेन में सवार होकर लखनऊ की ओर रवाना हो गई। 

पीड़ित युवती के मुताबिक करीब एक घंटे बाद रेल अधिकारियों की ओर से मामले का संज्ञान लिया गया। घटना के संबंध में टूंडला राजकीय रेलवे पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी युवकों से पूछताछ की।  

राजकीय रेलवे पुलिस टूंडला के एसएसआई मुकेश तोमर ने बताया कि ट्रेन में छेड़छाड़ की जानकारी मिली थी। परंतु मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि सीट को लेकर विवाद का था। युवक सेना की भर्ती के लिए जा रहे थे। युवती उनकी बोगी में बैठ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed