फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eve teasing

छेड़छाड़ के विरोध में तमंचों की बट से पीटा

Fri, 13 Sep 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
कासगंज। समीपवर्ती एक गांव में छेडख़ानी का विरोध करने पर उसके चाचा की तमंचों की बट से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। जिससे वह घायल हो गए। वही आरोपियों द्वारा की गई फायरिग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

युवती अपनी दुकान पर बैठी हुई थी। तभी अन्नू अपने साथियों के साथ युवती से छेडख़ानी करने लगे। जिसका उसने विरोध किया। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी में की गई। इस शिकायत के बाद आरोपी अन्न्ूाू, विशाल व चार अन्य युवक फिर से दुकान पर पहुंच गए। उस समय युवती का चाचा वहां टहल रहा था। आरोपियों ने उसके चाचा पर तमंचा तान दिए। उसकी तमंचों की वट से मारपीट की। जिससे उसके चोट आ गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने दो फायर भी कर दिए, जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। एक आरोपी हरीकिशन को लोगों ने पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अलग अलग समुदाय से मामला जुड़ा होने पर एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपियेां को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविश दी गई है, लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed