फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eve teasing from school girl in agra

छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी, लोगों ने सिखाया ऐसा सबक

Wed, 17 Jan 2018 11:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 17 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
eve teasing from school girl in agra
eve teasing
आगरा में मदिया कटरा पर बाइक सवार युवक ने कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगा दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। 

शाहगंज क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा मदिया कटरा पर कोचिंग पढ़ने आती है। बुधवार शाम को साइकिल से कोचिंग जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार एक युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। 
विज्ञापन

उसका पीछा करने लगा। बाद में छात्रा की साइकिल में टक्कर मार दी। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। छात्रा के पिता भी पहुंच गए। उन्होंने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

इंस्पेक्टर थाना लोहामंडी ने बताया कि छात्रा के पिता ने मारपीट की तहरीर दी है। एनसीआर दर्ज की गई है। युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed