{"_id":"5e0e2c3f8ebc3e87c430c003","slug":"eve-teasing-culprit-gone-jail-mainpuri-news-agr422902075","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपियों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपियों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार (मैनपुरी)। छेड़खानी के एक मामले में आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि सोमवार को छात्रा के साथ आरोपी ने छेड़खानी की थी। अगले दिन उसके भाई के साथ मारपीट कर बहन के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद भी पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की। बुधवार को पीड़िता की मां ने जब मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाने की बात कही, तब पुलिस ने आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज की।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा सोमवार की सुबह जब कोचिंग से लौट रही थी तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। यह बात छात्रा ने घरवालों को बताई तो परिजन लोकलाज के डर से चुप बैठ गए। आरोप है कि शाम करीब सात बजे छात्रा जब शौच के लिए जा रही थी, तभी आरोपी घर में घुस आया और छात्रा को दुष्कर्म नीयत से पकड़ने के बाद छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। इसकी शिकायत पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के घरवालों से की।
मंगलवार को जब छात्रा का भाई खाद लेकर आ रहा था तो आरोपी विशाल व उसके भाई ने रोक लिया। गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। धमकी दी कि बहन के चेहरे पर तेजाब डाल देगा। उक्त मामले की शिकायत जब थाने में की गई तो पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए मामला रफा दफा कर दिया। पुलिस की इस कार्यशैली से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, तब आनन फानन में बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
बुधवार को उन्हें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। उस पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जेल भेजा जाएगा।
बेगराम, प्रभारी निरीक्षक