{"_id":"5a3d3feb4f1c1b1f168b4bac","slug":"eve-teasing-case-against-police-constable-son-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को छेड़ता रहा सिपाही का लड़का, पुलिस कराती रही समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को छेड़ता रहा सिपाही का लड़का, पुलिस कराती रही समझौता
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 23 Dec 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही के बेटे ने आगरा में बीए की छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया। आरोप है कि आते-जाते छेड़छाड़ करता। इससे वह दहशत में आ गई।
छात्रा के पिता ने एसपी सिटी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ भोला पुत्र विनोद है। आरोप है कि वह चार महीने से क्षेत्र में रहने वाली युवती का परेशान कर रहा था। युवती बीए कर रही है।

जब भी वह कालेज जाती उसे रोक लेता। चार दिन पहले भी छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी छात्रा ने पिता को दी। पिता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। गुरुवार को एसपी सिटी से शिकायत की।
इसके बाद थाना न्यू आगरा में छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के पिता फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात हैं।

पुलिस ने करा दिया था समझौता
छात्रा के पिता का आरोप है कि चार महीने पहले शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया। इसके बाद समझौता करा दिया था। युवक को भी हिदायत दी थी।