फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eve teasing,anti romeo squad,anti romeo squad UP,UP government,kasganj women,kasganj ladies

योगी के फरमान से आधी आबादी में पूरी खुशी

Fri, 25 Sep 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
eve teasing,anti romeo squad,anti romeo squad UP,UP government,kasganj women,kasganj ladies
कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए हैं। मनचलों की फोटो बाजार में चस्पा कराए जाने के साथ ही उन्हें कड़ी सजा दिलाने की पहल की है। इसको लेकर आधी आबादी में पूरी खुशी छाई है। मुख्यमंत्री के निर्णय की महिलाओं ने सराहना की है।
विज्ञापन

मिली है अपार खुशी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो कदम उठाए हैं उससे हमें अपार खुशी मिली है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने काफी गंभीरता दिखाई है। उनका यह निर्णय सराहनीय है। ममता
विज्ञापन

अच्छा है मुख्यमंत्री का निर्णय
मुख्यमंत्री का यह निर्णय बेहद सराहनीय है। अब इस निर्णय से मनचलों को सबक मिलेगा और वे महिलाओं के प्रति आदर से पेश आएंगे, क्योंकि जब मनचलों के फोटो चौराहों पर लगेंगे तो उनको बेइज्जत होना पड़ेगा। आकांक्षा पांडे
विज्ञापन
विज्ञापन

शासक ऐसा ही होना चाहिए
महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जो शासक गंभीर है वह वास्तव में सम्माननीय शासक है। शासक ऐसा ही होना चाहिए, क्योंकि जब तक महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगी तब तक उन्हें सशक्त होने का एहसास नहीं होगा। नीतू सिंह

और भी ठोस कदम उठाए जाएं
मनचलों और शोहदों को सबक सिखाने के लिए मुख्यमंत्री ने जो निर्णय लिया है उसका कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी जिम्मेदारों को समझनी चाहिए। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर और भी ठोस कदम उठाए जाएं। श्वेता चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed