फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eve of Ram Navami today organise Kanya Langura in homes

रामनवमी पर घरों में कन्या लांगुरा जिमाए

Sat, 16 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sat, 16 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Eve of Ram Navami today organise Kanya Langura in homes
रामनवमी पर घरों में कन्या लांगुरा जिमाए - फोटो : Amar Ujala
रामनवमी पर शुक्रवार को देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। महिलाओं ने मंदिरों और घरों में कन्या लांगुरा जिमाए।
विज्ञापन

धाकरान स्थित देवी मंदिर, राजा की मंडी स्थित चामुंडा देवी मंदिर, शाहगंज के चामुंडा मंदिर, जयपुर हाउस के मंदिरों में खासी भीड़ रही। हवन पूजन के बाद महिलाओं ने मंदिरों में कन्याओं का पूजन करके उन्हें जिमाया। इसी तरह घरों में भी कन्या लांगुरा को हलवा-चने का प्रसाद देकर दक्षिणा में उपहार दिए गए। इस दफा लोगों ने कन्या लांगुरा को दक्षिणा में पैसे के स्थान पर पेंसिल बाक्स, लंच बाक्स, पानी की बोतलें जैसे गिफ्ट दिए। कन्या लांगुरा गिफ्ट पाकर फूले नहीं समाए। जिन लोगों ने नौ दिन का व्रत रखा था, उन्होंने कन्या लांगुरा को जिमाकर व्रत खोला। उधर, मंदिरों में कई स्थानों पर भंडारे और रात को देवी जागरण के आयोजन किए गए।
विज्ञापन

 
मंदिरों में फूल बंगले सजे, भंडारे हुए
रामनवमी पर शुक्रवार को मंदिरों में भंडारे और हवन पूजन के कार्यक्रम हुए। हलवाई की बगीची स्थित शिरडी सांई धाम मंदिर में अखंड सांई पाठ का आयोजन हुआ। इस मौके पर भव्य फूल बंगला सजाया गया। मंदिर के महंत प्रदीप शर्मा ने आरती के भोग लगाया। मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। व्यवस्थाओं में आरडी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, महेशचंद्र अग्रवाल, राजेंद्र कुमार जिंदल का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजगंज स्थित पंचवटी कालोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पंचवटी महिला मंडल ने रामनवमी पर भव्य फूल बंगला सजाया। इसके बाद माता के भेंट हुईं। इस मौके पर सुमन चाहर, सोनल कडोला, जूली गुप्ता, उमा सिंह, ममता कटारा, मिनी छाबड़ा, सुनीता निगम, निशा गुप्ता, शालिनी वर्मा, प्रीति सिंघल, रश्मि कपिल आदि मौजूद रहीं। शाहगंज स्थित जोगीपाड़ा में योगेश्वर महादेव पंचायती मंदिर में रामनवमी पर शाम को हवन पूजन का आयोजन किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed