फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Evaluation of answer sheets picks up pace, 45,000 checked

Agra News: उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन ने पकड़ी रफ्तार, 45 हजार जांचीं

Sat, 21 Mar 2026 03:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets picks up pace, 45,000 checked
आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य ने तीसरे दिन शुक्रवार को रफ्तार पकड़ी है। करीब 45 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। परीक्षकों की उपस्थिति भी बढ़ी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने नगर निगम इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज मूल्यांकन केंद्र और मंडलीय कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। अधिकतर परीक्षक केंद्र पर पहुंच चुके हैं और सभी विषयों का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो चुका है। सभी केंद्रों पर आवंटित उत्तरपुस्तिकाएं भी प्राप्त हो गई हैं। अनुपस्थित परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा रहा है। जिले में 72000 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। उन्होंने परीक्षकों को सतर्कता के साथ मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं। 21 मार्च को ईद पर शासन से मूल्यांकन के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed