{"_id":"625288300955996c3e314ecd","slug":"european-bank-team-inspected-metro-project-works-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: यूरोपियन बैंक टीम ने किया मेट्रो कार्यों का निरीक्षण, प्रोजेक्ट के लिए दिया है चार हजार करोड़ का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: यूरोपियन बैंक टीम ने किया मेट्रो कार्यों का निरीक्षण, प्रोजेक्ट के लिए दिया है चार हजार करोड़ का लोन
Sun, 10 Apr 2022 01:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:03 PM IST
सार
यूरोपियन बैंक से वित्तपोषित आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए ईआईबी ऋण वितरित किया है। इसके लिए टीम प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों का परीक्षण करने के लिए टीम आगरा आई है।
विज्ञापन
यूरोपियन बैंक की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूरोपियन निवेश बैंक (ईआईबी) की छह सदस्यीय टीम तीन दिन के दौरे पर शनिवार शाम चार बजे आगरा पहुंच गई। सबसे पहले टीम ने ताजपूर्वी गेट पर बिल्डिंग फिनिशिंग, प्लेटफार्म व कॉरिडोर का कार्य देखा। फिर डिपो में निरीक्षण के बाद मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक की। सोमवार को टीम दोनों प्रस्तावित कॉरिडोर का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
यूरोपियन बैंक से वित्तपोषित आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए ईआईबी ऋण वितरित किया है। इसके लिए टीम प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों का परीक्षण करने के लिए टीम आगरा आई है। ईआईबी टीम 11 अप्रैल तक मेट्रो का निरीक्षण करेगी। शनिवार को यूपीएमआरसी के वित्त निदेशक एसके मित्तल एवं कार्य निदेशक संजय मिश्रा के साथ बैठक की। डिपो में किए जा रहे कार्यों से टीम संतुष्ट नजर आई। टीम ने यूपीएमआरसी के अधिकारियों को कुछ सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन
मेट्रो प्रोजेक्ट निदेशक अरविंद राय ने बताया कि टीम सोमवार को सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक प्रस्तावित कॉरिडोर एक व कालिंदी विहार से कैंट रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित कॉरिडोर-दो का निरीक्षण करेगी। उन्होंने बताया कि भूमिगत स्टेशन के लिए प्रस्तावित एलाइनमेंट व अन्य कार्यों की रिपोर्ट बनाकर टीम बैंक को सौंपेंगी।
विज्ञापन