{"_id":"685f643dc4b3fa358a0dc80f","slug":"eunuchs-kicked-and-punched-each-other-at-rambagh-crossing-video-went-viral-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रामबाग चौराहे पर किन्नरों में चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रामबाग चौराहे पर किन्नरों में चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल
Sat, 28 Jun 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:10 AM IST
सार
वाहन चालकों से अवैध वसूली के लिए किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के रामबाग चौराहे पर वाहन चालकों से अवैध वसूली के लिए किन्नरों के दो गुट भिड़ गए। मारपीट में लात-घूंसे चले। एक गुट ने दूसरे गुट की किन्नर के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दूसरा गुट भी कपड़े उतार कर हंगामा करने लगा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
रामबाग चौराहे के दुकानदारों ने बताया कि दो किन्नर गुट वाहन चालकों से वसूली करते हैं। रुपये न देने पर अभद्रता भी करते हैं। वसूली के लिए रामबाग क्षेत्र में किन्नरों के दोनों गुटों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।
शुक्रवार को एक गुट के किन्नर को दूसरे गुट के किन्नरों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। कुछ देर बाद दूसरे गुट के किन्नरों ने भी कपड़े उतार दिए और काफी देर तक हाईवे पर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने जानकारी से इन्कार किया है।