{"_id":"5b28ecfa4f1c1bc2378b49ec","slug":"etah-traffic-police-lift-car-with-woman-child-still-inside","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र बाजार से लेने लगे सामान, कार को दादी-पोता सहित उठा ले गए ट्रैफिक पुलिस वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र बाजार से लेने लगे सामान, कार को दादी-पोता सहित उठा ले गए ट्रैफिक पुलिस वाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 19 Jun 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो गाड़ी में बैठे दादी-पोता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी करतूत की, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। ट्रैफिक पुलिस बुजुर्ग महिला, बच्चा सहित बोलेरो गाड़ी को क्रेन से उठाकर थाने ले गई।
मामला एटा के रोडवेज बस स्टैंड के पास का है। बताया गया है कि मंगलवार को सड़क किनारे एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। इसमें बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ बैठी थी। पति और पुत्र बाजार सामाने लेने गए थे।
इस दौरान वहां ट्रैफिक पुलिस वाले क्रेन लेकर आ गए। उन्होंने गाड़ी को क्रेन से लटका दिया। यह देखकर उसमें बैठी दादी और पोता डर गए। ऐसा न करने के लिए महिला ने पुलिस के आगे हाथ भी जोड़े।

हाथ जोड़कर गुहार करती रही महिला
बुजुर्ग महिला के अनुसार वो पुलिस वालों के आगे हाथ जोड़कर थोड़ी देर रुकने की गुहार करती रही कि उसका बेटा आता ही होगा। गाड़ी हटा लेगा, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई।
पुलिस वाले बुजुर्ग महिला, बच्चा सहित गाड़ी को क्रेन से लटकाकर थाने ले गए। क्रेन से लटकी जा रही गाड़ी और उसमें बैठे महिला और बच्चे को लेकर राहगीर भी भौचक्के रह गए।
इस संबंध में एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं काफी देर बाद महिला के पति-पुत्र थाने आए। इसके बाद उनको लेकर चले गए।