फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah police made a list of 636 criminals for investigation

एटा: पुलिस की रडार पर 636 अपराधी, मुकदमों को सूचीबद्ध कर शुरू की पड़ताल

Sun, 17 Oct 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Oct 2021 12:08 AM IST
सार

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऐसे लोगों का ब्योरा खंगाला गया जिन पर 2010 के बाद कोई आपराधिक केस दर्ज हुए हैं। ऐसे लोगों का पुराना इतिहास निकाला गया। 

विज्ञापन
Etah police made a list of 636 criminals for investigation
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा पुलिस ने जिले के 636 अपराधियों को रडार पर लिया है। 2010 के बाद दर्ज मुकदमों को खंगालकर ऐसे अपराधियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन पर पांच से अधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे टॉप मोस्ट अपराधियों की संख्या में कोतवाली नगर सबसे आगे है। मुकदमों को दर्ज कर पुलिस ने अपराधियों के ठिकानों पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऐसे लोगों का ब्योरा खंगाला गया जिन पर 2010 के बाद कोई आपराधिक केस दर्ज हुए हैं। ऐसे लोगों का पुराना इतिहास निकाला गया। जिन पर पांच से अधिक कुल मुकदमे दर्ज थे, उनको सूची में शामिल कर लिया गया। इस तरह थानावार सूची बनाई गई हैं। इसके साथ ही इन अपराधियों की वर्तमान स्थिति पता करने के लिए थाने के कांस्टेबल से लेकर क्षेत्र के सीओ तक को लगा दिया गया है।
विज्ञापन


खोली जाएगी हिस्ट्रीशीट
अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमे एक साथ सामने न आने के कारण कई लोगों को छोटा अपराधी समझ पुलिस ध्यान नहीं देती थी। अब जब सभी मुकदमे सामने आए हैं तो 20 से अधिक अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलना तय हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है थानावार सूचीबद्ध अपराधियों की संख्या
कोतवाली नगर 74, मलावन 59, पिलुआ 57, मारहरा 48, अलीगंज 43, जलेसर 42, कोतवाली देहात 39, निधौली कलां 37, अवागढ़ 31, जैथरा 29, बागवाला 29, सकीट 28, नयागांव 26, रिजोर 25, जसरथपुर 23, मिरहची 18, राजा का रामपुर 16, सकरौली 12। 

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कई अपराधियों के मुकदमे सूचीबद्ध न होने की वजह से उनकी गंभीर आपराधिक प्रवृत्ति की सही जानकारी नहीं हो पाती थी। सूची बनने के बाद अपराधियों की समीक्षा, मूल्यांकन और कार्रवाई में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed