{"_id":"6427369dd8c0eb5c8504eba6","slug":"etah-news-rain-and-heilstorming-mainpuri-news-c-25-1-110114-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं-जौ की फसल में नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं-जौ की फसल में नुकसान
विज्ञापन
एटा। बृहस्पतिवार की रात को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा। देरशाम तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। सबसे अधिक गेहूं व जौ की फसल में नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।जिले में बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहे। इसके बाद देर शाम को हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में लहलहा रही गेहूं व जौं की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में किसान फसल की कटाई करने की तैयारी कर रहा था। लेकिन बारिश होने की वजह से अब उसे करीब 15 दिन तक फसल सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं गेहूं की फसल भी भीगने व गेहूं की बाली टूटने की वजह से किसान उत्पादन कम होने की आशंका जता रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
बोले किसान...
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेत में लहलहा रही गेहूं की फसल भीग गई है। काफी नुकसान भी हुआ है। गेहूं की फसल लगभग पक चुकी थी।
- संजय कुमार, शीतलपुर
-- -- -- --
बारिश व तेज हवा चलने की वजह से जौं की फसल भीग गई। वहीं कुछ जगहों पर फसल गिर भी गई है। इससे काफी नुकसान हुआ है।
- जयवीर सिंह, सहसपुर
-- -- -- -- -- -
-- वर्जन-- -
शुक्रवार की देर शाम को हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को गेहूं व जौं की फसल में नुकसान हो सकता है। गेहूं की बाली टूटने से उसका उत्पादन कम हो सकता है। क्षेत्र में जहां ओले पड़े हैं, वहां नुकसान का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी