{"_id":"642736e7a8f6c987130123b6","slug":"etah-news-dowry-case-mainpuri-news-c-25-1-109245-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार की मांग पूरी नहीं कर सके तो नहीं पहुंची बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार की मांग पूरी नहीं कर सके तो नहीं पहुंची बरात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीएटा। शहर के एक मोहल्ले की युवती की सगाई दिल्ली में रहने वाले युवक के साथ हुई। 26 फरवरी 2023 को शादी होनी थी। लेकिन एक सप्ताह पहले दूल्हे के पिता ने फोन करके क्रेटा कार की मांग रख दी। इसको पूरा न करने पर वह बरात लेकर नहीं आए। अदालत के आदेश पर दूल्हा व परिजनों सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी सत्यभान सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि रामप्रसाद निवासी ईस्ट ब्लॉक मंडावली फैजलपुर के पास, बर्धन अपार्टमेंट दिल्ली के पुत्र मनीष के साथ बहन इंदू की शादी 10 लाख रुपये में तय की थी। 29 जनवरी को शादीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में सगाई की रस्म हुई जिसमें करीब चार लाख रुपये खर्च हुए। इसी दौरान 26 फरवरी को शादी की तारीख पक्की कर दी गई। लेकिन 18 फरवरी को रामप्रसाद का फोन आया और कहा कि एक क्रेटा कार शादी से पहले चाहिए।
इस मांग को पूरा कर पाने में असमर्थता जताई तो ऐन वक्त पर दूल्हा व अन्य परिवारीजन बरात लेकर नहीं आए। जबकि शादी के कार्ड आदि बंट चुके थे और पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। मनीष कुमार, रामप्रसाद, भाई नीरज व गोविंद, मां कृपांती और चचेरे भाई आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।