फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah News Bank worker did not deposit 49 thousand in account of girl case registered

Etah: युवती के खाते में 49 हजार जमा नहीं कराने वाले बैंककर्मी पर एक और केस दर्ज, जानें क्या है मामला

Fri, 17 Mar 2023 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 01:17 PM IST
सार

कोतवाली नगर क्षेत्र में इंडियन बैंक के कर्मचारी ने युवती के खाते में 49700 रुपये जमा नहीं किए। पीड़िता जब खाते से पैसे निकालने पहुंची तब धोखाधड़ी की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
Etah News Bank worker did not deposit 49 thousand in account of girl case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा शहर के जीटी रोड स्थित इंडियन बैंक में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें और मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। अब एक और मुकदमा बैंक कर्मचारी रवि कुमार के खिलाफ लिखाया गया है। खाते में रुपये जमा करने के नाम पर ठगने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता खुशनुमा निवासी मानपुर कोतवाली देहात ने बताया कि 14 दिसंबर 2022 को इंडियन बैंक में 49 हजार 700 रुपये जमा करने गई थी। यहां पर कर्मचारी रवि कुमार मिला। उसने बैंक की पर्ची भरने की बात कही और बोला कि मैं जमा कर देता हूं।
विज्ञापन


आरोप है रकम और पर्ची लेकर मेरे सामने कैश काउंटर के अंदर गया और रसीद पर मुहर लगाकर दे दी। कहा कि आपकी धनराशि जमा कर दी गई है। जबकि रकम खाते में जमा नहीं की गई। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब वह सोमवार को अपनी पासबुक पर एंट्री कराने लिए बैंक में गई। पासबुक में मात्र 185 रुपये की ही एंट्री आई। बैंक प्रबंधक से कहा तो बताया गया कि रवि तो बाहरी आदमी थी और सफाई का कार्य करता था। इसके बाद महिला ने कर्मचारी और बैंक प्रबंधक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि पिता मेरी शादी के लिए रकम जोड़ रहे थे। इसे मेरे ही खाते में डालते थे। खाते से रकम गायब होने के बाद पिता मोहम्मद शाहिद मानसिक तनाव में आ गए हैं। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर मिली है। उसके आधार पर एक और अलग मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed