फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah market closed today protest against Sandeep Gupta murder case

संदीप गुप्ता हत्याकांड: शहर से देहात तक बाजार रहे बंद, व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग

Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
सार

संदीप गुप्ता हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने आठ जनवरी को एटा बंद का एलान किया। बाजार बंदकर व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Etah market closed today protest against Sandeep Gupta murder case
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कस्बा अलीगंज निवासी सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के आह्वान पर व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद रखा। शहर से लेकर देहात तक दुकानें बंद रहीं। जगह-जगह प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया। 

विज्ञापन

उन्होंने हत्याकांड की सीबीआई जांच, सभी आरोपियों और साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सभी को फांसी दिलाने सहित आरोपियों की संपत्तियों पर 24 घंटे के अंदर बुलडोजर चलवाकर तहस-नहस करने की मांग रखी। इसके अलावा संदीप गुप्ता के परिजनों को स्थायी निशुल्क सरकारी सुरक्षा देने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
जिले के सभी कस्बों सहित अन्य जिलों के व्यापारी भी ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में एकत्रित हुए। बरसात की वजह से कार्यक्रम में देरी हुई। दोपहर करीब 1 बजे वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस शुरू किया गया। जो मेहता पार्क रोड, कैलाशगंज, जीटी रोड, कचहरी रोड, कलक्ट्रेट से होते हुए धरना स्थल पर पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम मौजूद नहीं थे। उन्हें बुलाने के लिए व्यापारी नेता अड़ गए। बाद में उन्हें समझाते हुए एसडीएम सदर शिव कुमार और सीओ सिटी कालू सिंह ने ज्ञापन लिया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

अलीगंज से तमाम व्यापारी वाहनों से एटा पहुंचे। साथ ही कस्बा में बाजार पूरी तरह बंद रखे गए। जलेसर में वैश्य और व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रख तहसील पहुंचकर तहसीलदार राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अवागढ़, सकीट और पिलुआ में भी व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंदकर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed