फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah father and son died in road accident

नोएडा से वैवाहिक समारोह में शामिल होने घर आ रहे पिता और पुत्र की सड़क हादसे में मौत

Sat, 10 Mar 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Sat, 10 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
etah father and son died in road accident
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नोएडा से वैवाहिक समारोह में शिरकत करने के लिए घर आ रहे पिता और पुत्र की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। दोनों की मौत से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। 
विज्ञापन


हादसा गुरुवार की रात उस वक्त हुआ जब दोनों एटा के जलेसर के पास पहुंचे थे। तभी सामने आ रही बस ने टक्कर मार दी और दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। 
विज्ञापन


मूल रूप से एटा के थाना निधौली कलां रामनगर के रहने वाले सुधीर (45) और उनका बेटा विशू (16) नोएडा में रहते थे। सुधीर की नोएडा में नौकरी करते थे। 

घर पर वैवाहिक समारोह होने के चलते गुरुवार को दोनों अपनी कार से एटा के लिए निकले थे। रास्ते में जलेसर के पास सामने से आ रही बस ने कार को चपेट में ले लिया। 

इसके चलते कार में सवार सुधीर और वीशू को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दोनों लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। 

दुर्घटना की खबर जैसे ही परिवारीजनों को हुई तो घर पर कोहराम मच गया। शादी के माहौल में मातम पसर गया। परिवारीजनों का रो--रोकर बुरा हाल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed