फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah depot 16 buses will be auctioned

Etah: अब सड़क पर दिखाई नहीं देंगी रोडवेज की ये बसें, की जाएंगी नीलाम

Sat, 22 Oct 2022 12:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Oct 2022 12:38 AM IST
सार

एटा डिपो में निगम की 88 व  45 अनुबंधित बसें बची हैं। इनके अतरिक्त 11 लाख किलोमीटर और 10 साल पूरे करने वाली 16 बसों को नीलाम किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन

विस्तार

एटा जिले में मानक दूरी से अधिक चल चुकीं 16 खटारा बसों को नीलाम किया जाएगा। ये बसें मियाद गुजरने के बाद भी अभी तक सड़कों पर दौड़ाई जा रही थीं। इनको रूट से हटाए जाने के बाद डिपो में कुल 88 बसें बची हैं। वहीं अनुबंधित 45 बसें संचालित हैं। 

विज्ञापन

ये है नियम 

नियम है कि बस 11 लाख किलोमीटर चल जाए या फिर दस वर्ष का समय पूरा हो जाए तो वो नीलामी की श्रेणी आ जाती है। जिले में 16 बसें 11 लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी हैं। इसके बाद भी इन बसों का संचालन हो रहा था। कहीं भी ये बसें बंद हो जातीं और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। अमर उजाला ने समाचारों के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया। जिस पर एआरएम ने बसों की नीलामी को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा। लखनऊ से बसों की नीलामी के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इन बसों को नीलाम किया जाएगा। 

विज्ञापन

बसों की संख्या कम होने से होगी दिक्कत

डिपो में अभी तक 104 निगम की बसें थी। इन बसों में 50 से 55 बसें दिल्ली मार्ग पर जाती थीं। जबकि अन्य बसों को अलग-अलग मार्गों पर भेजा जाता था। अब 16  बसें कम हो गई हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी की मिल गई स्वीकृति 

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों से 16 बसों की नीलामी की स्वीकृति मिल गई है। इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। डिपो में संचालन के लिए कुल 88 बसें बची हैं। यात्रियों को असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed