फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Corona Virus 80 Patients Found Positive 14 April

कोरोना: जवाहर तापीय परियोजना के 19 कर्मचारी सहित 80 पॉजिटिव मिले, एटा में 2519 हुई संक्रमितों की संख्या

Thu, 15 Apr 2021 09:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 15 Apr 2021 09:08 AM IST
सार

बुधवार को मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना के 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। शहर के मोहल्ला शांतिनगर में दो बुजुर्ग महिला सहित एक युवती व एक अन्य महिला संक्रमित मिली। 

विज्ञापन
Etah Corona Virus 80 Patients Found Positive 14 April
कोरोना वायरस: सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद में बुधवार को 80 कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2904 हो गई है। जबकि स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 2519 हो गई है। बुधवार को मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना के 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। शहर के मोहल्ला शांतिनगर में दो बुजुर्ग महिला सहित एक युवती व एक अन्य महिला संक्रमित मिली। जैथरा ब्लॉक के दो कर्मचारी व सूर्या नगर निवासी एक बुजुर्ग, भगीपुर का युवक, बिजौरी का अधेड़, कासिमपुर में महिला संक्रमित मिली।
विज्ञापन


हिंदुस्तान लीवर का एक कर्मचारी, पुरानी बस्ती में एक अधेड़ व एक महिला, निधौलीरोड निवासी एक अधेड़, डाक बगलिया निवासी एक अधेड़, कुठिला लायकपुर में एक युवक, नगला रनुआ में एक युवक, कटरा मोहल्ला में एक अधेड़ मिला है।
विज्ञापन


वहीं निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के नगरिया मोड़ निवासी एक अधेड़, चपरई हाउस में दो किशोर, चमकरी में एक युवती, चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी दो बुजुर्ग महिला व एक बुजुर्ग पुरुष, मारहरा गेट निवासी एक अधेड़, जीजीआईसी निवासी एक युवक, रामलीला मढ़ी निवासी एक युवती, हरनावली निवासी एक अधेड़ महिला, अरुणा नगर निवासी एक किशोर, प्रेमनगर निवासी दो बुजुर्ग व दो महिलाएं, जलेसर ब्लॉक क्षेत्र में एक युवती व एक युवक, सकरौली थाने में एक अधेड़, अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र में एक युवक, शाहनगर में एक युवक, करतला में दो बुजुर्ग, सीएमओ ऑफिस का एक कर्मचारी, अवागढ़ के मोहल्ला खिड़की में एक बुजुर्ग व एक युवती, नगला पारसी में एक युवती, पीपल अड्डा निवासी एक-एक बुजुर्ग महिला व पुरुष, कैलाश मंदिर निवासी एक बुजुर्ग, असदपुर निवासी एक बुजुर्ग, पीएनबी का एक कर्मचारी, सोनसा में दो महिलाएं, सीएचसी जलेसर के दो कर्मचारी अलीपुर में एक बुजुर्ग, बस स्टैंड पर तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह का कहना है कि जिले में जो भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य टीमों द्वारा उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉजिटिव केस- 2904
स्वस्थ हुए- 2519
जिले में मौत- 32
सक्रिय केस- 353
यूपी पंचायत चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए लाए कूलर और पंखे, बांटने से पहले पकड़े, मुकदमा दर्ज 
आगरा में बेकाबू कोरोना संक्रमण: 24 घंटे में नए मरीजों का बना रिकॉर्ड, 242 पॉजिटिव मिले, 183वीं मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed