{"_id":"6076c4f58ebc3ec44635c06d","slug":"up-panchayat-chunav-2021-fan-and-coller-for-distribute-to-voters-caught-by-agra-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए लाए कूलर और पंखे, बांटने से पहले पकड़े, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए लाए कूलर और पंखे, बांटने से पहले पकड़े, मुकदमा दर्ज
Wed, 14 Apr 2021 04:26 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Apr 2021 04:26 PM IST
सार
पुलिस ने दो स्थान से कूलर और पंखे बरामद किए। 24 कूलर स्नेहलता पत्नी महिपाल और 104 पंखे राधा पत्नी राजेंद्र सिंह ने मंगाए थे। दोनों प्रधान पद की प्रत्याशी है। इनको बुधवार रात को वोटरों को बांटा जाना था।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कोई रसगुल्ले तो कोई लड्डू बांट रहा है। मंगलवार रात को ताजगंज पुलिस ने गांव नौबरी में 24 कूलर और 104 पंखे पकड़े। पुलिस का कहना है कि कूलर और पंखे प्रधान पद की महिला प्रत्याशियों के लिए वोटरों को लुभाने को मंगाए गए थे। बांटने से पहले पकड़े गए।
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि गांव नौबरी में मंगलवार रात को मतदाताओं को लुभाने के लिए पंखे और कूलर मंगाने की जानकारी मिली थी। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दो स्थान से कूलर और पंखे बरामद किए। 24 कूलर स्नेहलता पत्नी महिपाल और 104 पंखे राधा पत्नी राजेंद्र सिंह ने मंगाए थे। दोनों प्रधान पद की प्रत्याशी है। इनको बुधवार रात को वोटरों को बांटा जाना था। इसके लिए प्रत्याशियों ने तैयारी कर रखी थी। इस मामले में चौकी प्रभारी एकता शैलेंद्र कुमार की ओर से धारा 171 च के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
12 पेटी बीयर के साथ प्रधान पद का प्रत्याशी सहित दो गिरफ्तार
थाना ताजगंज क्षेत्र में गांव लकावली के पास मंगलवार रात को पुलिस ने चेकिंग में प्रधान पद के प्रत्याशी को 12 पेटी बीयर कार में ले जाते हुए साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि तोरा चौकी क्षेत्र में गांव लकावली के मोड़ पर मंगलवार शाम को चौकी प्रभारी मोहित सिंह चेकिंग कर रहे थे। तभी एक स्विफ्ट कार को चेकिंग में रोका गया। इसमें 12 पेटी बीयर बरामद हुई। कार में दो लोग सवार थे। इनमें गांव गुढ़ा, डौकी के प्रधान पद का प्रत्याशी मोहरपाल उर्फ छोटू और उसका साथी प्रेमवीर भी था। दोनों के खिलाफ 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।
आगरा में बेकाबू कोरोना संक्रमण: 24 घंटे में नए मरीजों का बना रिकॉर्ड, 242 पॉजिटिव मिले, 183वीं मौत