{"_id":"5e42e7788ebc3ee617715ffd","slug":"eshan-river-mainpuri-news-agr4290247112","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दो दिन बाद शहर तक ईशन में पहुंचेगा पानी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दो दिन बाद शहर तक ईशन में पहुंचेगा पानी’
विज्ञापन
11एमएनपी-31-ईसन नदी का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। ईशन नदी की सफाई कराने के साथ ही नहरों से पानी भी छोड़ा जा रहा है। परोंख पुल तक नदी में पानी पहुंच चुका है। दो से तीन दिन में शहर तक ईशन नदी में पानी पहुंच जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने मंगलवार को नुमाइश पंडाल के पास नदी में बन रहे चेकडैम का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जीवन के सभी कार्यों के लिए जल की आवश्यकता होती है। लेकिन प्राकृतिक जल स्रोतों तालाब, नहरों, नदियों पर अवैध अतिक्रमण के फलस्वरूप वर्षा का पानी भी नहीं रुक रहा है। मैनपुरी को जल संकट का सामना न करना पड़ा, इसके लिए ईशन को साफ रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने नुमाइश पंडाल के समीप ईशन नदी पुल के नीचे बनाए जा रहे चेकडैम का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत पांडेय और सहायक अभियंता विनियमित क्षेत्र से कहा कि नदी में पानी तेजी से आ रहा है। इसलिए चेकडैम का कार्य बुधवार तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। दो से तीन दिन में इस स्थल तक पानी पहुंचने की पूरी उम्मीद है।
उन्होंने सेंट मेरीज स्कूल के पीछे पॉकलेन मशीन से की जा रही सफाई का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में नदी में कूड़े के सबसे अधिक ढेर और गंदगी है। यहां बायो मेडिकल वेस्ट भी काफी मात्रा में है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत, सहायक अभियंता विनियमित क्षेत्र बीके दीक्षित, ग्राम प्रधान शिवसिंहपुर रामौतार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल शैलेश, राम बहादुर, बृजेश राठौर, पुष्पेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।