{"_id":"5e3eecb68ebc3ee5972ac3eb","slug":"eshan-river-mainpuri-news-agr4285829124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी पर कूड़ा डालने पहुंचे कर्मचारियों को अधिकारियों को डांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी पर कूड़ा डालने पहुंचे कर्मचारियों को अधिकारियों को डांटा
विज्ञापन
08एमएनपी-37-ईशन नदी की सफाई का निरीक्षण करते सीडीओ नगेंद्र शर्मा व डीपीआरओ स्वामीदीन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शनिवार को कार्यालयों का अवकाश था तो सुबह से ही अधिकारी ईशन नदी की सफाई कराने निकल पड़े। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा और डीपीआरओ स्वामीदीन ने सफाई कार्य का निरीक्षण करने के साथ ही ईशन नदी को बेहतर बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को ईशन नदी में देवी मंदिर के पास चल रही सफाई का निरीक्षण किया। यहां नदी से जलकुंभी निकाले जाने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने परोंख में चल रही नदी की सफाई और पटरी बनाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नदी की सफाई में बेहतर योगदान करने वाले प्रधानों को बधाई दी।
वहीं मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा और डीपीआरओ स्वामीदीन ने शिवसिंहपुर के पास ईशन नदी की अपने सामने सफाई कराई। साथ ही पटरी और आसपास भी सफाई कराई गई। सीडीओ ने कहा कि एक चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। वहीं उनकी मौजूदगी में कूड़ा डालने के लिए पहुंची दो नगर पालिका की गाड़ियों को डीपीआरओ ने चेतावनी के बाद लौटा दिया। उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामौतार और सचिव रीतू सिंह को जल्द से जल्द अपने क्षेत्र में नदी की सफाई का काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी सदर रजनी कांत, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नरायन राय, यात्री कर अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप, जिला स्वच्छता समन्वयक नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।