फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Equality for every class in BJP government

भाजपा सरकार में हर वर्ग को मिली समानता

Sat, 25 Dec 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Equality for every class in BJP government
भोगांव में भाजपा की जन विश्वास यात्रा में शामिल युवा भाजपाई - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भाजपा की दो दिवसीय जन विश्वास यात्रा में शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सांसद बदायूं संघमित्रा मौर्य, आबकारी मंत्री रामनेरश अग्रिहोत्री ने भाग लिया। शहर से प्रारंभ होकर यात्रा गोला बाजार, शीतला मंदिर, करीमगंज, महोदवा होती हुई कुरावली पहुंची। कुरावली में हुई सभा को नेताओं ने संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार में हर वर्ग को समानता मिली है।
विज्ञापन

कुरावली में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के साथ सबका विश्वास के तहत काम करती है। अभी तक की सरकारों में जनता के साथ सौतेला व्यवहार हुआ करता था। भाजपा सरकार में हर वर्ग को समानता मिली है। सांसद बदायूं संघमित्रा मौर्य ने कहा कि 2022 के विधानसभा के चुनाव में मैनपुरी में इतिहास रचने जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी चारों सीटें जीतेगी। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति दिलाई है। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार का नारा पूरा करके दिखाया है। एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। विरोधी दलों के पास न कोई नीति है और न सरकार चलाने का तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, चेयरमैन कुरावली संगीता वर्मा, कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र सिंह राठौर, राहुल प्रताप सिंह एडवोकेट, विक्रम वर्मा, अनूप राठौर, प्रेमसिंह शाक्य, मनेश सिंह चौहान, संजय चौहान, ममता राजपूत, अरविंद तोमर, जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बघेल, नमन तिवारी, अनुराग पांडे, सौरभ दुबे, ओमप्रकाश दिवाकर, बलवीर धनगर, प्रदीप चौहान राज, भूपेंद्र यादव, अनूप मिश्रा, राजीव मिश्रा पप्पे, विमला राजपूत मौजूद रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा के साथ शनिवार को मैनपुरी से कुरावली तक बाइक रैली निकाली। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। शीतला माता मंदिर से बाइक सवार भाजयुमो के कार्यकर्ता कुरावली तक जन विश्वास यात्रा के साथ रहे। कुरावली से जन विश्वास यात्रा एटा जिले के जैथरा कस्बे के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed