{"_id":"5d30ab478ebc3e6c901c0317","slug":"eo-joined-by-agra-news-agr396744555","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकफुट पर आए चेयरमैन, ईओ ने किया ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकफुट पर आए चेयरमैन, ईओ ने किया ज्वाइन
विज्ञापन
ईओ प्रभात रंजन यादव
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी- करहल। चेयरमैन के बैकफुट पर आने के साथ ही नगर पंचायत करहल के अधिशासी अधिकारी के रूप में प्रभात रंजन यादव ने ज्वाइन कर लिया है। उनकी ज्वाइनिंग स्थानीय निकाय निदेशक की चेतावनी के बाद हुई है। नगर पंचायत करहल में ईओ का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। शासन से 13 जून को प्रभात रंजन यादव को बतौर ईओ नियुक्त किया था।
25 जून को प्रभात रंजन यादव ज्वाइनिंग के लिए करहल नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्हें चेयरमैन की ओर से ज्वाइन नहीं कराया गया। कई बार चक्कर लगाने के बाद जब चेयरमैन के द्वारा ज्वाइनिंग नही कराई गई तब ईओ प्रभात रंजन यादव ने जिलाधिकारी से भी मुलाकात की। बावजूद इसके उन्हें कार्यभार नहीं मिला।
ईओ प्रभात रंजन यादव की शिकायत के बाद स्थानीय निकाय निदेशक डॉक्टर काजल ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने 11 जुलाई को नगर पंचायत अध्यक्ष को पत्र जारी करके ईओ को ज्वाइन कराने के निर्देश दिए। साथ ही ज्वाइनिंग न कराने की स्थिति में राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि पर रोक लगाने और कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद बुधवार को प्रभात रंजन यादव ने कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
नहीं चलने दी जाएगी मनमानी
पदभार ग्रहण करने के बाद ईओ प्रभात रंजन यादव ने साफ शब्दों में कहा कि शासन की योजनाओं को लागू करना उनकी प्राथमिकता है। किसी को भी मनमानी नहीं करने दी जाएगी। जनता के हित में जो भी फैसले होंगे उन्हें लिया जाएगा।