{"_id":"667da75af5bd0a124a0ddc26","slug":"entered-the-office-and-misbehaved-with-the-je-threatened-him-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119746-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार्यालय में घुसकर जेई से की अभद्रता, धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार्यालय में घुसकर जेई से की अभद्रता, धमकी दी
Thu, 27 Jun 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत कार्यशाला में घुसकर आरोपियों ने एक जेई के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में जेई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर में बिजली विभाग की कार्यशाला में 16 जून को जेई मनोज कुमार यादव अपना कार्य कर रहे थे। तभी दोपहर के समय नगला तारा निवासी राघवेंद्र ने सिंह अपने तीन चार लोगों के साथ वहां आया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने लगा। विरोध करने पर जेई के साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौज करना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर हमारे अनुसार काम नहीं करोगे तो एससीएसटी के झूठे मामले में फंसा दूंगा। इस घटना को लेकर जेई की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।