फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   entered the house and beat the chief and his demand

Agra News: घर में घुसकर प्रधान और उसकी मांग को पीटा

Sun, 09 Jul 2023 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
entered the house and beat the chief and his demand
कासगंज। क्षेत्र के मनौटा गांव निवासी ग्राम प्रधान को उसके घर में घुसकर आरोपियों ने उसकी पिटाई की। प्रधान पुत्र को बचाने गई मां को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घायल प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें सात लोगों को आरोपित किया गया। जिसमें तीन नामजद किए गए हैं। मनौटा गांव में शुक्रवार की शाम ग्राम प्रधान महेशचंद्र सचिवालय में बैठे थे। तभी गांव निवासी शाहरूख, मुन्नें खां और शान मोहम्मद अपने चार अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि शाहरूख ने प्रधान से कहा कि उसकी मां के मकान पर शौचालय निर्माण क्यों नहीं किया गया। इस पर प्रधान ने बजट आने पर निर्माण कराने की बात कही। प्रधान के आश्वासन पर उस समय तो आरोपी लौट गए। लेकिन प्रधान जब अपने घर पहुंचा, तभी आरोपी दुबारा से उसके घर पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपियाें ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान प्रधान को बचाने के लिए उसकी मां आई। हमलावरों ने उसको भी नहीं बख्शा। ग्राम प्रधान ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। नामजद आरोपियों के पकड़े जाने पर अज्ञात के नामों की जानकारी स्वत: हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed