फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Enhanced melting of rain, people shivered

बारिश से गलन बढ़ी, छूटी कंपकंपी

Wed, 20 Jan 2016 02:18 AM IST
Enhanced melting of rain, people shivered
Enhanced melting of rain, people shivered Updated Wed, 20 Jan 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
 Enhanced melting of rain, people shivered
जनवरी के अजब-गजब मौसम का एक और रंग मंगलवार को देखने को मिला। सुबह बारिश हुई तो दोपहर में धूप खिली। दोपहर बाद फिर बादल छाए और तेज हवाएं चलीं। बारिश के कारण गलन भरी ठंड सताने लगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। यह जरूर है कि कक्षा 8 तक की छुट्टी हो जाने से छात्र-छात्राओं को राहत रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम बूंदाबांदी के बाद मंगलवार की सुबह फिर बारिश हुई। रात से शुरू हुई ‘टिप-टिप’ सुबह 7:30 बजे तक तक जारी रही। मंगलवार सुबह तक करीब 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तेज हवाएं चलीं। इससे गलन बढ़ गई और लोग ठिठुरते रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही। दोपहर बाद फिर बादल आए और धुंध छाने लगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह दिन में सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है तो वहीं रात में सामान्य से चार डिग्री ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन

दो दिन घने कोहरे के लिए रहिए तैयार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन भी घना कोहरा पड़ने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में कोहरा ज्यादा गहरा होगा। दिन और रात में दोनों ही का तापमान और गिरने के आसार हैं। शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed