फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Energy Minister to reach roadmap for Firozabad in Lok Sabha elections

कांग्रेस भ्रष्टाचार का गंदा नाला, सपा-बसपा छोटे नाले: ऊर्जा मंत्री

Fri, 02 Nov 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Nov 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Energy Minister to reach roadmap for Firozabad in Lok Sabha elections
फिरोजाबाद में भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक। - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में शुक्रवार को भाजपा की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा को आड़े हाथ लिया। 

विज्ञापन


इन पार्टियों को ऊर्जा मंत्री ने भ्रष्टाचार का गंदा नाला तक बता दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का गंदा नाला है। जबकि सपा, बसपा और रालोद छोटे नाले हैं। यह छोटे-छोटे नाले बड़े नाले में मिलते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 60 वर्ष बनाम 60 माह के बीच होगा। मुट्ठी भर लोग देश का प्रधानमंत्री नहीं चुन सकते। ये लोग मिल कर सरकार नहीं बना पाएंगे। सरकार भाजपा की ही बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर पर ये कहा

राममंदिर मुद्दे पर संतों द्वारा दिसंबर तक अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण की शुरूआत के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने कहा अधिकांश लोग चाहते हैं अयोध्या में भव्य राममंदिर बने लेकिन कुछ लोग चुनाव से जोड़कर देखते हैं। जबकि यह सही नहीं है। 

शिक्षक भर्ती घोटाला की जांच सीबीआई को देने के सवाल पर कहा कि दो पक्ष होने के कारण सीबीआई को जांच सौंपी है। पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री बना जिसे गांव एवं गरीबों की चिंता की। 31 दिसंबर तक चार करोड़ घरों से अंधेरा मिटाने का काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed