फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Energy Minister Shrikant Sharma held a meeting with BJP workers in Agra

आगरा: ऊर्जा मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया चुनावी पाठ, कहा- बूथ की मजबूती से आसान होगी जीत

Sat, 21 Aug 2021 09:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Aug 2021 09:22 PM IST
सार

विधानसभा योजना बैठक में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। 

विज्ञापन
Energy Minister Shrikant Sharma held a meeting with BJP workers in Agra
ऊर्जा मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को भाजपा की ओर से पूरनचंद रमेश चंद सरस्वती विद्या मंदिर में विधानसभा योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बूथ सत्यापन अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती से चुनाव में आसानी से जीत हासिल होगी। 

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह कहते हैं कि वैक्सीन भाजपा की है, जबकि अखिलेश और उनके पिता दोनों ने यह वैक्सीन लगवाई है। विपक्ष जनता को बरगलाने की राजनीति करता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ अपना विकास करना जानते हैं जनता का नहीं।
विज्ञापन


बैठक में विधायक महेश गोयल ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कराए विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं ऊर्जा मंत्री ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी तरह जुटने को कहा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर मजबूत पकड़ बनाने को कहा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर, महेश उपाध्याय, मेघराज सोलंकी, मीतेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, रामसेवक त्यागी, मोहन गोयल सहित अन्य पदाधिकारी भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed